मानसून सत्र में विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए बृहस्पतिवार को ‘इंडिया’ की पहली बैठक

Ads

मानसून सत्र में विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए बृहस्पतिवार को ‘इंडिया’ की पहली बैठक

  •  
  • Publish Date - July 19, 2023 / 02:12 PM IST,
    Updated On - July 19, 2023 / 02:12 PM IST

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) विपक्षी दलों के नए गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ के नेता संसद के मानसून सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति तय करने के लिए बृहस्पतिवार को पहली बैठक करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में 20 जुलाई की सुबह विपक्षी गठबंधन की बैठक होगी।

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से आरंभ होकर 11 अगस्त तक चलेगा।

विपक्ष के 26 दलों ने अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कड़ी चुनौती देने के प्रयास के तहत मंगलवार को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ नाम से नए गठबंधन की घोषणा की।

भाषा हक हक नरेश

नरेश