नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) ईरान की सरकार ने अपने सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को आमंत्रित किया है।
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अपने विदेश विभाग के प्रमुख खुर्शीद को भेज सकती है।
सूत्रों ने बताया, ‘‘ईरान की सरकार की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस की तरफ से किसी नेता को भेजा जाएगा। संभवत: खुर्शीद को भेजा जाए।’’
खेड़ा का कहना था कि उन्हें निमंत्रण मिला है, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष इस बारे में फैसला करेंगे कि वहां पार्टी की तरफ से कौन जाएगा।
खेड़ा कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने यहां ईरानी दूतावास पहुंचकर खामेनेई के निधन पर संवेदना प्रकट की थी।
खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ीं रस्में पांच से नौ जुलाई तक होंगी।
खामेनेई तीन दशकों तक ईरान के सर्वोच्च नेता रहे। वह 28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से ईरान पर किये गए हमले में मारे गए थे।
खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम पांच, छह और सात जुलाई को तेहरान और कोम में आयोजित किये जाएंगे जबकि अंतिम कार्यक्रम नौ जुलाई को मशहद शहर में होगा।
भाषा हक हक नरेश
नरेश