देश का सबसे बड़ा आयकर छापा, 100 करोड़ कैश और 90 किलो सोना बरामद

Ads

देश का सबसे बड़ा आयकर छापा, 100 करोड़ कैश और 90 किलो सोना बरामद

  •  
  • Publish Date - July 17, 2018 / 08:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

चेन्नई। देश में अब तक का सबसे बड़ा आयकर छापा चेन्नई में सामने आया है। यहां एक सड़क ठेकेदार की कंपनी पर विभाग ने सोमवार सुबह छापा मारा और कार्रवाई आज मंगलवार को भी जारी है। ठेकेदार नागराजन सेय्यदुरई की कंपनी एसकेजी ग्रुप के 22 ठिकानों पर छापे के दौरान आयकर अधिकारियों ने 100 करोड़ रुपए नगद और 90 किलो सोना अब तक बरामद किया है।

विभाग की चेन्नई इन्वेस्टिगेशन टीम ने ये कार्रवाई सोमवार सुबह 6 बजे ऑपरेशन पार्किंग मनीके नाम से शुरू किया। कई जगहों पर अब भी रेड जारी है। एक अधिकारी ने कहा, छापेमारी के दौरान 100 करोड़ रुप कैश बरामद हुआ है। इस रकम का कोई रिकॉर्ड नहीं है उन्होंने बताया कि ये कैश ट्रैवल बैग में भरकर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में रखे हुए थे।

यह भी पढ़ें : संजीवनी एम्बुलेंस का दरवाजा नहीं खुला, 2 माह के बच्चे की मौत

आईटी रेड जिस ठेकेदार की कंपनी के ठिकानों पर मारे गए हैं, वह कंपनी अभी राज्य सरकार के साथ मिलकर सड़क और नेशनल हाईवे बनाने का काम कर रही है। मंगलावार को भी कार्रवाई जारी रहने से उम्मीद जताई जा रही है कि रकम और बढ़ सकती है।

विभाग ने असामान्य लेनदेन की सूचना के बाद कर चोरी के शक में यह छापा मारा। आयकर विभाग की ओर से की जा गई छापेमारी में यह देशभर में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है

वेब डेस्क, IBC24