जयपुर, 22 अप्रैल (भाषा) राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीषण गर्मी के मद्देनजी जिला प्रशासन ने विद्यालयों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है।
जिला प्रशासन के मुताबिक 27 अप्रैल से राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा। यह निर्णय नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक की कक्षाओं पर लागू होगा।
इस संबंध में जयपुर के जिला कलेक्टर संदेश नायक ने शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
जिला प्रशासन के अनुसार यह निर्णय भीषण गर्मी के मद्देनजर लिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को दोपहर की तेज धूप और लू से बचाया जा सके।
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई विद्यालय या संस्था इन आदेशों की अवहेलना करता है, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला कलेक्टर के मुताबिक प्रशासन विद्यालयों में समय परिवर्तन की निगरानी भी करेगा।
भाषा बाकोलिया
धीरज
धीरज