जयशंकर ने मालदीव के नेता नशीद पर हुए हमले को लेकर गहरी चिंता जतायी
जयशंकर ने मालदीव के नेता नशीद पर हुए हमले को लेकर गहरी चिंता जतायी
दिल्ली, छह मई (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति तथा संसद के मौजूदा अध्यक्ष मोहम्मद नशीद पर हुए हमले को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।
खबरों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम राजधानी माले में हुए धमाके में नशीद घायल हो गए।
जयशंकर ने ट्वीट किया, ”स्पीकर मोहम्मद नशीद पर हुए हमले को लेकर चिंतित हूं। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। जानता हूं कि वह कभी नहीं डरेंगे।”
भाषा जोहेब नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


