जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों ने उरी में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ के प्रयास को नाकाम किया

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों ने उरी में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ के प्रयास को नाकाम किया

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों ने उरी में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ के प्रयास को नाकाम किया
Modified Date: June 22, 2024 / 06:05 pm IST
Published Date: June 22, 2024 6:05 pm IST

श्रीनगर, 22 जून (भाषा) सुरक्षा बलों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वहां अभी गोलीबारी जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर के गोहल्लां इलाके में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

उन्होंने बताया कि अन्य विवरण का इंतजार है।

भाषा

शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में