जम्मू, 18 नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में होने के चलते निलंबित कर दिया गया। शिक्षक का नशे की हालत में एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
शिक्षक दलैर सिंह चसाना के धारीधार गांव के एक स्कूल में ड्यूटी पर नशे की हालत में था और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
अधिकारी ने बताया कि वीडियो को गंभीरता से लेते हुए रियासी के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया और उनके आचरण की जांच करने के लिए आदेश दिए।
एक अधिकारी ने आदेश के हवाले से कहा कि उनके आचरण को लेकर जांच के लंबित होने तक सिंह को एक वायरल वीडियो के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि निलंबित शिक्षक को आगे की जिम्मेदारी के लिए रियासी में उपायुक्त कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया गया है।
भाषा अभिषेक माधव
माधव