Jammu Cloudburst News: बादल फटने से आफत का मंजर, कुछ ही मिनटों में बदल गए हालात, कुदरत के रौद्र रूप से मची अफरा-तफरी
Jammu cloudburst News: बादल फटने से आफत का मंजर, कुछ ही मिनटों में बदल गए हालात, कुदरत के रौद्र रूप से मची अफरा-तफरी
Jammu Cloudburst News | Photo Credit: AI
- सारथल गाहन और माछीपाल क्षेत्रों में घटनाएं
- थाथरी क्षेत्र में बादल फटने से बाढ़
- केंद्रीय मंत्री और उपराज्यपाल स्थिति पर नजर रख रहे हैं
जम्मू: Jammu Cloudburst News जम्मू कश्मीर में कुदरत का कहर देखने को मिला हैं, यहां मंगलवार को भारी बारिश (Heavy rain) और बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। (Landslide News) जिससे अफरातफरी मच गई। अचानक आई बाढ़ के कारण कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध हो गईं। मलबे और पत्थरों की वजह से गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई। साथ ही कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गई।
Jammu Kashmir Cloudburst प्रशासन के अनुसार विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन टीमें तैनात की गई हैं। किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की दो घटनाएं हुईं – पहली सारथल के गाहन क्षेत्र में और दूसरी माछीपाल में, जबकि इस तरह की एक अन्य घटना डोडा जिले के थाथरी क्षेत्र में हुई, जिससे अचानक बाढ़ आ गई।
केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज शर्मा से बात की। सिंह ने कहा कि प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Firing on Khan Sir Coaching: खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी, गार्ड पर हवाई फायरिंग करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- Pendra Murder Case: पेंड्रा ज्वेलरी कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा! इस वजह से दिया गया था वारदात को अंजाम, यहां से बुलाए गए थे शूटर, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार
- Vande Bharat: TMC में ‘फूट’ की आहट, ‘दीदी’ के तीखे तेवर, ममता का हल्लाबोल… बंगाल में फिर बवाल! क्या प्रदेश में दोहराया जाएगा ‘महाराष्ट्र मॉडल’

Facebook


