JEE Advanced 2020 Results: नतीजे घोष‍ित, 43,204 पास, चिराग-कनिष्का टॉपर

JEE Advanced 2020 Results: नतीजे घोष‍ित, 43,204 पास, चिराग-कनिष्का टॉपर

JEE Advanced 2020 Results: नतीजे घोष‍ित, 43,204 पास, चिराग-कनिष्का टॉपर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: October 5, 2020 5:34 am IST

JEE Advanced 2020 Results: JEE (एडवांस्ड) 2020 Results आज जारी कर दिया गया. इस परीक्षा में कुल 1,50,838 उम्मीदवारों ने ह‍िस्सा लिया था. पेपर 1 और 2 में कुल 43,204 उम्मीदवारों ने JEE (एडवांस्ड) 2020 क्वालिफाई किया है. कुल योग्य उम्मीदवारों में से 6,707 छात्राएं हैं. 

 IIT बॉम्बे ज़ोन के चिराग फालोर जेईई (एडवांस्ड) 2020 में कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में टॉपर रहे हैं. उन्होंने 396 में से 352 अंक प्राप्त किए. वहीं IIT रुड़की ज़ोन की कनिष्क मित्तल CRL 17 के साथ शीर्ष रैंक की छात्रा टॉपर हैं. उन्होंने 396 में से 315 अंक प्राप्त किए. 

Read More News: डु प्लेसिस और वाटसन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत सुपरकिंग्स की एकतरफा जीत, पंजाब को हराया 10 विकेट से

मेरिट के आधार पर, परिणाम के एक दिन बाद 6 अक्टूबर से काउंसलिंग आयोजित की जाएगी. समय से प्रवेश और कक्षाओं की शुरुआत सुनिश्चित करने के लिए, काउंसलिंग राउंड की संख्या सात के बजाय छह कर दी गई है. इस साल परिणाम भी रिकॉर्ड समय में घोषित किया जा रहा है. बता दें कि ये परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की गई थी. 

Read More News: #IBC24AgainstDrugs: कांग्रेस प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने कहा- ड्रग्स मामले में जल्द जारी करें नाम, क्या आरोपियों के भागने के बाद कार्रवाई करेंगे?


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.