नई दिल्ली : JEE Advanced 2026 Results जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर देश भर में टॉप किया है। शुभम ने कुल 360 अंकों में से 330 अंक प्राप्त कर यह सफलता पाई है। इस साल 17 मई को आयोजित हुई परीक्षा के दोनों पेपरों में कुल 1,87,389 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 1,79,694 छात्र शामिल हुए थे,
इस वर्ष के नतीजों की सबसे खास और चौंकाने वाली बात यह रही कि देश के टॉप-3 रैंक हासिल करने वाले सभी छात्र केवल आईआईटी दिल्ली जोन से हैं। इस प्रदर्शन के साथ दिल्ली जोन ने इस बार के परिणामों में अपना दबदबा कायम रखा है।
1. शुभम कुमार, 360 में से 330, IIT दिल्ली ज़ोन
2. कबीर छिल्लर, 360 में से 329, IIT दिल्ली ज़ोन
3. जतिन चाहर, 360 में से 319, IIT दिल्ली ज़ोन
आईआईटी दिल्ली जोन की ही आरोही देशपांडे 360 में से 280 अंक हासिल कर महिला उम्मीदवारों में टॉपर बनी हैं, जिन्हें कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में 77वीं रैंक मिली है। आपको बता दें की इस साल 17 मई को आयोजित हुई परीक्षा के दोनों पेपरों में कुल 1,87,389 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 1,79,694 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 56,880 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। क्वालीफाई करने वाले कुल छात्रों में 10,107 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
JEE (Advanced) 2026 result | 56, 880 candidates have qualified. Out of the total qualified candidates, 10, 107 are female candidates.
Shubham Kumar of IIT Delhi zone is the top ranker in the Common Rank List (CRL). He obtained 330 out of 360 marks. Arohi Deshpande of IIT Delhi…
— ANI (@ANI) June 1, 2026