जीवन चंद्र कुंवर टीएसी के मुख्य कार्यकारी सदस्य निर्वाचित

Ads

जीवन चंद्र कुंवर टीएसी के मुख्य कार्यकारी सदस्य निर्वाचित

  •  
  • Publish Date - January 6, 2021 / 12:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

मोरीगांव (असम), छह जनवरी (भाषा) तीवा स्वायत्त परिषद (टीएसी) के नव निर्वाचित सदस्यों ने बुधवार को जीवन चंद्र कुंवर और तुलसी बोरदोलोई को क्रमश: मुख्य कार्यकारी सदस्य और उप मुख्य कार्यकारी सदस्य निर्वाचित किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मध्य असम के मंडलायुक्त मलय बोरा ने यहां मोरीगांव पवित्र हाट हॉल में उन्हें पद की शपथ दिलाई।

टीएसी के 36 नवनिर्वाचित सदस्यों ने मदन बारदोलोई और अंकुर देओरी को क्रमश: परिषद का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी निर्वाचित किया।

इसके अलावा जिन 10 अन्य कार्यकारी सदस्यों (ईएम) को पद की शपथ दिलाई गई वो – खगेन बारदोलोई, मदन देओरी, बिनय कुंवर, बिनीता डेमरी, मिहिराम बारदोलोई, प्रणब ज्योति मोसरोंग, सूरज कुंवर, बिश्वज्योति पाटोर, जाबा एंगती और परेश रोंगहांग हैं।

पिछले साल दिसंबर में 36 सदस्यीय परिषद के लिये चुनाव हुआ था। भाजपा ने इसमें से 33 सीटें जीती थीं जबकि असम गण परिषद को दो और कांग्रेस को एक सीट मिली थी।

भाषा

प्रशांत दिलीप

दिलीप