जेसिका लाल हत्याकांड का आरोपी 14 साल बाद जेल से रिहा, रिहाई की वजह बनी ये चीज… देखिए

जेसिका लाल हत्याकांड का आरोपी 14 साल बाद जेल से रिहा, रिहाई की वजह बनी ये चीज... देखिए

जेसिका लाल हत्याकांड का आरोपी 14 साल बाद जेल से रिहा, रिहाई की वजह बनी ये चीज… देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: June 2, 2020 12:05 pm IST

नई दिल्‍ली। जेसिका लाल हत्याकांड में सजायाफ्ता मनु शर्मा को 14 साल की कैद के बाद अच्छे व्यवहार के आधार पर तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया है। सजा समीक्षा बोर्ड की सिफारिश के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने रिहाई की इजाजत दे दी है। मनु शर्मा की रिहाई पर फैसला पिछले साल टाल दिया गया था।

ये भी पढ़ें: मनोज तिवारी की दिल्लीे बीेजेपी अध्यक्ष पद से छुट्टी, आदेश कुमार गुप्ता को मिल…

बता दें कि 30 अप्रैल, 1999 की रात को दक्षिणी दिल्ली के एक पब में जेसिका लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस रात मनु शर्मा शराब परोस रहीं जेसिका के पास आया था और रात दो बजे उनसे शराब देने को कहा था, लेकिन तब तक पब का काउंटर बंद हो गया था। शराब देने से इनकार करने पर मनु शर्मा ने तैश में आकर जेसिका लाल पर करीब से गोली चला दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। मनु शर्मा हरियाणा के कद्दावर नेता विनोद शर्मा का बेटा है।

ये भी पढ़ें: चीन से तनातनी के बीच समय पर हो जाएगी राफेल की डिलीवरी, रक्षा मंत्री…

मनु शर्मा की रिहाई के बाद जेसिका के परिवार को मीडिया और पब्लिक का सपोर्ट मिलने लगा और देखते ही देखते इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था, कोर्ट में इस मामले की दोबारा से सुनवाई शुरू हुई। दिसंबर 2006 में दिल्ली हाईकोर्ट ने मनु शर्मा को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा था।

ये भी पढ़ें: सैलून में बाल कटवाने के लिए देना होगा आधार कार्ड, राज्य सरकार ने जा…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com