झारखंड:रामगढ़ में बांध के जल निकासी मार्ग के पानी में डूबने से एक युवक की मौत

Ads

झारखंड:रामगढ़ में बांध के जल निकासी मार्ग के पानी में डूबने से एक युवक की मौत

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 04:10 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 04:10 PM IST

रामगढ़, 28 मई (भाषा) झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित एक बांध के जल निकासी मार्ग को देखने गए एक युवक की पानी में उतरने के बाद डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राजरप्पा पुलिस थाने के प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि भैरवी बांध के जल निकासी मार्ग (जहां से बांध का पानी छोड़ा जाता है) में एकत्र पानी में यह घटना बुधवार को हुई।

मृतक की पहचान हमीद अंसारी (20) के रूप में की गई है। यह जल निकासी मार्ग अपने झरने जैसे स्वरूप के कारण स्थानीय पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने अंसारी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बांध का ‘जल निकासी मार्ग’ वह महत्वपूर्ण सुरक्षात्मक हिस्सा होता है, जिसे जलाशय में अधिक पानी भर जाने पर अतिरिक्त पानी को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने के लिए डिजाइन किया जाता है ताकि बांध की सुरक्षा को खतरा ना उत्पन्न हो।

भाषा रवि कांत रवि कांत संतोष

संतोष