तंबाकू और तंबाकू से बने उत्पादों पर लगा बैन, कोरोना संकट के चलते लिया गया बड़ा फैसला

Ads

तंबाकू और तंबाकू से बने उत्पादों पर लगा बैन, कोरोना संकट के चलते लिया गया बड़ा फैसला

  •  
  • Publish Date - June 18, 2020 / 11:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

रांची: कोरोना का संक्रमण भारत में तेजी से फैल रहा है। देश में रोजाना अलग-अलग राज्यों से हजारों नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है। हालांकि राज्य और केंद्र की सरकार बचाव के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इसी बीच झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। झारखंड सरकार ने सभी प्रकार के तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Read More: सीमा विवाद के बीच चीनी कंपनी भारत में करेगी 7600 करोड़ रुपए का निवेश

मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण को देखते हुए झारखंड सरकार ने तंबाकू और तंबाकू से बने उत्पादों पर बैन लगा दिया है। सरकार का ऐसा मानना है कि गुटखा और तंबाकू उत्पादों के सेवन के बाद लोग यहां-वहां थूकते हैं, जिससे कोरोना का संक्रमण बढ़ जाता है। बता दें कि सोरेश सरकार ने मई माह में पहले ही 11 ब्रांड के पान मसाला पर आगामी 12 महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।

Read More: विलक्षण हनुमान के पैर की पाताल तक नहीं मिलती थाह, बेहद चमत्कारी है यहां स्थापित प्रतिमा

ज्ञात हो कि झारखंड में अब तक 1895 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1151 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 734 लोगों का अभी उपचार जारी है।

Read More: 7 साल बैन के बाद फिर से चुने गए श्रीसंत, क्रिकेट एसोसिएशन का बड़ा फैसला

शीर्ष 5 समाचार