झारखंड: जंगली हाथियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत

Ads

झारखंड: जंगली हाथियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 02:36 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 02:36 PM IST

जमशेदपुर, 11 अप्रैल (भाषा) झारखंड के सेराइकेला-खरसावां जिले में शनिवार को जंगली हाथियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हौ गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना तिरुल्डीह थाना के सपारूम गांव के चांडिल वन क्षेत्र में हुई।

तिरुल्डीह थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया, “मृतक की पहचान सपारूम निवासी राधा तांती (60) के रूप में हुई है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।”

उन्होंने बताया कि तांती शौच के लिए वन क्षेत्र के पास गए हुए थे। इसी दौरान छह हाथियों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया।

कुमार ने कहा कि वन विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजे के रूप में 50,000 रुपये प्रदान किए गए हैं जबकि शेष राशि औपचारिकताएं पूरा होने के बाद दी जाएगी।

झारखंड सरकार हाथी के हमले से मौत होने पर चार लाख रुपये का मुआवजा देती है।

भाषा प्रचेता धीरज

धीरज