कर्नाटक: पति ने साड़ी के बजाय ‘नाइट ड्रेस’ पहनने पर पत्नी को आग के हवाले किया

Ads

कर्नाटक: पति ने साड़ी के बजाय ‘नाइट ड्रेस’ पहनने पर पत्नी को आग के हवाले किया

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 04:45 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 04:45 PM IST

बेलगावी (कर्नाटक), 22 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साड़ी के बजाय ‘नाइटड्रेस’ पहनने पर आपत्ति जताते हुए कथित तौर पर उसमें आग लगा दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात खानापुर तालुका के नंदगढ़ गांव में हुई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कृष्णा पाटिल (34) को अपनी 32 वर्षीय पत्नी मंजुला पाटिल के घर में ‘नाइटड्रेस’ पहनने पर आपत्ति थी और वह अक्सर इस मुद्दे पर उससे बहस करता था।

पुलिस ने बताया कि इसी बात को लेकर दंपति के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी पर कथित तौर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे आग लगा दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला करीब 80 प्रतिशत झुलस गई है। पहले उसे बेलगावी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत गंभीर होने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गोवा के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि इस संबंध में नंदगढ़ थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है।

भाषा प्रचेता माधव

माधव