ठेकेदार की मौत के मामले में कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा ने इस्तीफा दिया

ठेकेदार की मौत के मामले में कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा ने इस्तीफा दिया

ठेकेदार की मौत के मामले में कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा ने इस्तीफा दिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: April 15, 2022 9:53 pm IST

बेंगलुरु, 15 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के. एस. ईश्वरप्पा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को अपना इस्तीफा सौंप दिया। ईश्वरप्पा पर पुलिस ठेकेदार संतोष पाटिल को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

इस मामले में राजनीतिक विवाद शुरू होने के बाद ईश्वरप्पा ने बृहस्पतिवार शाम मंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहर एकत्रित हुए ईश्वरप्पा के समर्थकों ने नारेबाजी की। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भी नारे लगाये।

बेलगावी के रहने वाले ठेकेदार संतोष पाटिल मंगलवार को उडुपी के एक होटल में मृत मिले थे। उन्होंने कुछ हफ्ते पहले ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

पाटिल ने वॉट्सऐप संदेश के रूप में कथित सुसाइड नोट में ईश्वरप्पा को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया।

पाटिल ने पिछले महीने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह और भाजपा के केंद्रीय नेताओं से शिकायत की थी कि उन्हें हिंडल्गा गांव में किये गये सड़कों के काम के लिए 4 करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।

उन्होंने ईश्वरप्पा के सहायकों पर भुगतान के लिए 40 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया।

भाषा

वैभव माधव

माधव


लेखक के बारे में