लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में कश्मीरी स्ट्रीट वेंडर को भगवाधारी व्यक्तियों द्वारा पीट-पीट कर मारने और उन्हें लख़नऊ से भगाने के लिए डराने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद पूरे प्रदेश में इस बात की चर्चा जोरों पर है। इस वीडियो में साफ नज़र आ रहा है कि दो चार भगवाधारी रोड के किनारे बैठकर अपनी दुकान चला रहे कश्मीरी पर अचानक लाठी डंडे चलाना शुरू कर दिए है जिसके बाद कुछ राहगीर आ कर उन वेंडरों को बचा रहे हैं।
Some goons assault a Kashmiri dry fruit seller in Lucknow. Passersby come to rescue of the Kashmiri.
These goons should be hanged in public. pic.twitter.com/aIbxnvbFlx
— Ibn Sina (@Ibne_Sena) March 6, 2019
भगवाधारी लोगो का यह वीडियो जैसे ही जारी हुआ पुलिस भी सकते में आ गई उसके बाद लख़नऊ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। जिसके बाद स्थानीय अपराधी बजरंग सोनकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सोनकर की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उसके खिलाफ हत्या के मामले सहित कुल 12 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई वीडियो के फुटेज देखने के बाद ही की गई है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि लखनऊ में कई आपराधिक मामले दर्ज रहने वाला अपराधी सोनकर हुए उसके लोग ही मिलकर कश्मीरी स्ट्रीट वेंडर को पीट रहे हैं।
Kalanidhi Naithani,SSP: A man was seen in a viral video thrashing a Kashmiri street vendor in Lucknow, the vendor was later saved by locals. The culprit Bajrang Sonkar has been arrested by Police. Sonkar has criminal background and has 12 cases including a murder case against him pic.twitter.com/MdGNNlV4la
— ANI UP (@ANINewsUP) March 7, 2019