वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर जाएंगे केजरीवाल, बढ़ायी गयी सुरक्षा

वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर जाएंगे केजरीवाल, बढ़ायी गयी सुरक्षा

वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर जाएंगे केजरीवाल, बढ़ायी गयी सुरक्षा
Modified Date: July 16, 2026 / 08:51 am IST
Published Date: July 16, 2026 8:51 am IST

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मिलने जाएंगे जो 18 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उनके दौरे से पहले जंतर-मंतर और उसके आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर विरोध-प्रदर्शन वाली जगह और आस-पास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संजोयक ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) द्वारा जंतर-मंतर पर किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है। वांगचुक बाद में इस आंदोलन में शामिल हुए और तब से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

केजरीवाल ने कहा है कि ‘आप’, कॉजपा के विरोध-प्रदर्शन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की उसकी मांग का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि वह बृहस्पतिवार शाम वांगचुक से मुलाकात करेंगे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त तैनाती जंतर-मंतर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित सुरक्षा इंतजामों का हिस्सा है; जंतर-मंतर विरोध-प्रदर्शन के लिए तय की गई जगह है, जहां अक्सर प्रदर्शन होते रहते हैं।

पुलिस सूत्र ने कहा, “तैनाती एक सामान्य प्रक्रिया है। भीड़ और कानून-व्यवस्था के आकलन के आधार पर सुरक्षा की नियमित रूप से समीक्षा और उसे मजबूत किया जाता है।”

भाषा प्रशांत गोला

गोला


लेखक के बारे में