तिरुवनंतपुरम, दो जून (भाषा) केरल के ऊर्जा मंत्री सनी जोसेफ ने राज्य के बिजली क्षेत्र को अधिक कुशल और उपभोक्ता-अनुकूल बनाने के लिए मंगलवार को जनता से सुझाव आमंत्रित किए।
मंत्री ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि बिजली क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं में सुधार लाने में लोगों की राय और सुझाव बहुमूल्य होंगे।
उन्होंने बिजली वितरण, बिलिंग प्रणाली, कम वोल्टेज की समस्याओं, नयी प्रौद्योगिकियों को अपनाने, सौर ऊर्जा विकास और उपभोक्ता सेवाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर जनता से प्रतिक्रिया मांगी।
जोसेफ ने कहा कि लोगों की भागीदारी के माध्यम से सार्थक बदलाव हासिल किए जा सकते हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता के सुझाव केरल के बिजली क्षेत्र के भविष्य को मजबूत करने में मदद करेंगे।
भाषा सुरभि रंजन
रंजन