केरल में कोविड-19 के 12,469 नए मामले सामने आए, संक्रमण दर 10.85 प्रतिशत

केरल में कोविड-19 के 12,469 नए मामले सामने आए, संक्रमण दर 10.85 प्रतिशत

केरल में कोविड-19 के 12,469 नए मामले सामने आए, संक्रमण दर 10.85 प्रतिशत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: June 17, 2021 1:43 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 17 जून (भाषा) केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12,469 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27,73,943 हो गई जबकि 88 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 11,743 तक पहुंच गई है। संक्रमण दर गिरकर हाल के महीनों में सबसे कम 10.85 प्रतिशत पर आ गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 13,614 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 26,53,207 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,08,560 है।

दोपहर दो बजे से पहले के 24 घंटों के दौरान 1,14,894 नमूनों की जांच की गईं। 18 इलाकों में संक्रमण की दर 30 प्रतिशत से अधिक है।

भाषा

जोहेब माधव

माधव


लेखक के बारे में