Mandatory Kidney Screening: भारत में जरूरी होगी इस उम्र के लोगों के लिए किडनी की जाँच!.. संसद की एक समिति की सिफारिश, जानें क्या है दलील

Ads

संसदीय समिति ने किडनी रोग की रोकथाम के लिए 20 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की नियमित जांच और बीपीएल परिवारों को मुफ्त सुविधा देने की सिफारिश की।

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 09:02 AM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 09:14 AM IST

Mandatory Kidney Screening in India || Image- Nephrology Associates of Northern Illinois and Indiana

HIGHLIGHTS
  • 20 साल से ऊपर हर छह महीने किडनी जांच
  • जोखिम वाले लोगों की सालाना जांच की सिफारिश
  • बीपीएल को मुफ्त, एपीएल को सस्ती जांच

नयी दिल्ली: संसद की एक समिति ने किडनी खराब हो जाने पर इलाज के बजाय बीमारी की रोकथाम की नीति अपनाते हुए 20 साल और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए हर छह महीने में किडनी की जांच और ज्यादा जोखिम वाले सभी लोगों की सालाना जांच अनिवार्य करने की सिफारिश की है। (Mandatory Kidney Screening in India) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने सिफारिश की है कि ‘गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम’ के तहत, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के लोगों को साल में दो बार किडनी की जांच (केएफटी) मुफ्त में और गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) के लोगों को बहुत कम दर पर यह सुविधा उपलब्ध करायी जाए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

उपचार से जुड़ी 66 सिफारिशें

समिति ने कहा कि अधिक जोखिम वाले लोगों की जांच में ‘एस्टिमेटेड ग्लोमेरुलर फिल्ट्रेशन रेट’ और ‘यूरिन एल्ब्यूमिन/प्रोटीन टेस्ट’ के जरिए किडनी के कामकाज की जांच शामिल होनी चाहिए। इसके साथ ही सही ‘रेफरल’ और ‘फॉलो-अप’ भी होना चाहिए। राज्यसभा सदस्य राम गोपाल यादव की अध्यक्षता वाली समिति ने ‘‘भारत में किडनी के गंभीर रोग की व्यापकता – रोकथाम, पहचान, उपचार और प्रबंधन’’ पर अपनी 177वीं रिपोर्ट में रोग की रोकथाम, शुरुआती पहचान, उपचार से जुड़ी 66 सिफारिशें कीं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सालाना 3.4 करोड़ डायलिसिस सत्र की अतिरिक्त मांग

यह रिपोर्ट 7 अगस्त को राज्यसभा और लोकसभा में पेश की गई। आयोग ने कहा कि अधिक जोखिम वाले जिन समूह की समय-समय पर जांच जरूरी है, उनमें मधुमेह और उच्च रक्तचाप वाले लोग शामिल हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि हर साल किडनी की बीमारी के आखिरी चरण वाले लगभग 2.2 लाख नए मरीज जुड़ते हैं, जिससे सालाना लगभग 3.4 करोड़ डायलिसिस सत्र की अतिरिक्त मांग पैदा होती है। (Mandatory Kidney Screening in India) समिति ने जिला अस्पतालों में नेफ्रोलॉजी सेवाओं को मजबूत करने, ‘स्पेशलिस्ट रेफरल सिस्टम’ को बेहतर बनाने और बच्चों की किडनी की देखभाल के लिए एक अलग राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू करने की भी सिफारिश की।

इन्हें भी पढ़ें:

पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में अमेरिकी अदालत 20 नवंबर को सुनाएगी सजा

मुंबई के कुर्ला इलाके में भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत की आशंका, कई अन्य फंसे

जिम्बाब्वे की करिबा झील में नौका पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत, 27 लापता

संवैधानिक दायरे में होने पर ही आरक्षण संबंधी मांगों पर कदम उठाएगी सरकार: फडणवीस

विशाखापत्तनम बंदरगाह पर 334.89 करोड़ रुपये के फ्लाईओवर को मंज़ूरी

Q1. समिति ने किडनी जांच को लेकर क्या सिफारिश की?

20 साल से अधिक उम्र के लोगों की हर छह महीने में किडनी जांच की सिफारिश की।

Q2. किन लोगों को किडनी की सालाना जांच जरूरी होगी?

मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसे जोखिम वाले लोगों की सालाना जांच की सिफारिश है।

Q3. बीपीएल परिवारों के लिए किडनी जांच की क्या व्यवस्था होगी?

बीपीएल परिवारों को साल में दो बार मुफ्त किडनी फंक्शन टेस्ट देने की सिफारिश है।