किसान महापंचायत: दिल्ली पुलिस ने सिंघू बॉर्डर पर चार किसानों को हिरासत में लिया

Ads

किसान महापंचायत: दिल्ली पुलिस ने सिंघू बॉर्डर पर चार किसानों को हिरासत में लिया

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 02:56 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 02:56 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को किसान महापंचायत में हिस्सा लेने जा रहे कम से कम चार किसानों को दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से सटे सिंघू बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में ‘‘देश बचाओ मोर्चा’’ के बैनर तले दिल्ली के किसान घाट पर एक दिवसीय ‘‘किसान महापंचायत’’ आयोजित हो रहा है।

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा सोमवार को आयोजित ‘‘संसद चलो’’ मार्च के मद्देनजर, दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

हरियाणा के एक किसान ने आरोप लगाया कि उसे और कई अन्य लोगों को महापंचायत में शामिल होने के लिए दिल्ली में प्रवेश करने का प्रयास करते समय सिंघू बॉर्डर के पास हिरासत में लिया गया।

उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी और उन्हें अपने वाहन सीमा पर खड़े करने और वहीं रहने का निर्देश दिया।

भाषा नोमान

नोमान राजकुमार

राजकुमार