पंजाब में कोविड-19 से 50 और लोगों की मौत, संक्रमण के 1,541 नए मामले

Ads

पंजाब में कोविड-19 से 50 और लोगों की मौत, संक्रमण के 1,541 नए मामले

  •  
  • Publish Date - August 31, 2020 / 07:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

चंडीगढ़, 31 अगस्त (भाषा) पंजाब में कोविड-19 से 50 और लोगों की मौत के साथ ही राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,453 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को अपने बुलेटिन में कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,541 नए मामले सामने आने के साथ ही महामारी के कुल मामलों की संख्या सोमवार को बढ़कर 53,992 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में इस समय 15,512 उपचाराधीन मामले हैं और अब तक 37,027 लोग ठीक हो चुके हैं। इसमें कहा गया कि कोविड-19 से 50 और लोगों की मौत के साथ राज्य में महामारी से अब तक 1,453 लोगों की मौत हो चुकी है।