जयपुर, चार अगस्त (भाषा) जयपुर के खो-नागोरियन इलाके में बृहस्पतिवार की रात एक मजदूर की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले 45 वर्षीय हरिप्रसाद का शव उस घर की छत पर मिला, जहां वह अन्य मजदूरों के साथ किराए पर रहता था।
शुक्रवार को एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार किसी ने हरिप्रसाद के सिर पर पत्थर से वार कर दिया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि दो मजदूर लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
भाषा पृथ्वी रंजन
रंजन