‘शनि पेयरची’ उत्सव में कोविड की वजह से कम श्रद्धालु पहुंचे मंदिर

'शनि पेयरची' उत्सव में कोविड की वजह से कम श्रद्धालु पहुंचे मंदिर

‘शनि पेयरची’ उत्सव में कोविड की वजह से कम श्रद्धालु पहुंचे मंदिर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: December 27, 2020 12:49 pm IST

करईकल, 27 दिसंबर (भाषा) पुडुचेरी में रविवार को ‘शनि पेयरची’ उत्सव के मौके पर कोविड-19 के कारण तिरूनल्लर में भगवान शनि के मंदिर में कम श्रद्धालु पहुंचे।

मंदिर में प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं की थर्मामीटर से जांच की गई। उन्हें मंदिर के कुंड में स्नान करने की अनुमति नहीं थी।

यहां स्थित भगवान शनिश्वर मंदिर में महा दीपरधनाई और विशेष पूजा के बीच सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर घंटी बजाई गई।

सत्ताइस तरह की पवित्र सामग्री से विशेष अभिषेक किया गया।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, मंत्री आर कमलकन्नान और कंडेसामी तथा मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायधीश वेलमुरुगन समेत अन्य ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इससे पहले शनिवार को, सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 निगेटिव प्रमाण पत्र जरूरी कर दिया था।

मद्रास उच्च न्यायालय ने व्यवस्था दी थी कि कोरोना वायरस की जांच जरूरी नहीं है लेकिन श्रद्धालुओं के शरीर के तापमान की जांच की जाए।

भगवान शनिश्वर को समर्पित पूरे देश में यह एक मात्र मंदिर है।

शनि के एक राशि से दूसरी राशि में जाने पर शनि पेयरची उत्सव मनाया जाता है। यह उत्सव ढाई साल में एक बार मनाया जाता है।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में