राजस्थान के कोटा संभाग में हल्की बारिश

Ads

राजस्थान के कोटा संभाग में हल्की बारिश

  •  
  • Publish Date - April 3, 2025 / 12:51 PM IST,
    Updated On - April 3, 2025 / 12:51 PM IST

जयपुर, तीन अप्रैल (भाषा) राजस्थान के कोटा संभाग में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह 24 घंटे की अवधि में राज्य के कोटा संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई जबकि शेष राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक बारिश खानपुर, झालावाड़ में दो मिलीमीटर हुई।

वहीं, कल राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.7 डिग्री सेल्सियस व निम्नतम न्यूनतम तापमान अलवर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अनुसार पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बादल छाए रहने की संभावना है। आज जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी