LPG Cylinder New Rule 2026: अब इन घरों में नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर… गैस संकट के बीच नया नियम लागू, सरकार ने जारी किया सख्त आदेश
LPG Cylinder New Rule 2026: अब इन घरों में नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर... गैस संकट के बीच नया नियम लागू, सरकार ने जारी किया सख्त आदेश
LPG Cylinder New Rule 2026/Image Source: symbolic
- PNG वालों को बड़ा झटका
- गैस संकट के बीच बड़ा फैसला
- अब घर में नहीं रख सकेंगे LPG सिलेंडर
LPG Cylinder New Rule 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसी बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नए आदेश के अनुसार जिन घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मौजूद है, वे अब एक साथ घरेलू LPG कनेक्शन नहीं रख सकेंगे। ऐसे उपभोक्ताओं को अपना LPG सिलेंडर कनेक्शन सरेंडर करना होगा। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं के पास PNG कनेक्शन है, उन्हें अब सरकारी तेल कंपनियों या उनके डिस्ट्रीब्यूटर्स से LPG सिलेंडर का रिफिल नहीं मिलेगा। सरकार का कहना है कि यह कदम गैस आपूर्ति प्रणाली को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने और संसाधनों के दोहरे उपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है।
गैस आपूर्ति में संतुलन बनाने की कोशिश (India gas supply crisis)
LPG Cylinder New Rule 2026: सरकार का मानना है कि एक ही घर में PNG और LPG दोनों कनेक्शन होने से गैस आपूर्ति में असमानता और दुरुपयोग की समस्या पैदा होती है। इसलिए उपभोक्ताओं को एक ही स्रोत से गैस उपयोग करने के लिए कहा गया है, जिससे वितरण व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन सके। मंत्रालय ने PNG कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करने की अपील की है। आदेश का पालन नहीं करने पर उन्हें LPG सिलेंडर की आपूर्ति बंद की जा सकती है।
“No person having a Piped Natural Gas connection and also having domestic LPG connection shall retain a domestic LPG connection, or take refills of domestic LPG cylinders from any Government oil company, or through their distributors. Such persons will be required to immediately… pic.twitter.com/TgSMHzfD7F
— Press Trust of India (@PTI_News) March 14, 2026
मिडिल ईस्ट तनाव का असर (LPG cylinder shortage news)
LPG Cylinder New Rule 2026: माना जा रहा है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष, खासकर ईरान और इजरायल के बीच तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके चलते होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में आवागमन प्रभावित होने से भारत के लिए LPG और प्राकृतिक गैस की सप्लाई पर दबाव बढ़ा है। भारत अपनी घरेलू जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयातित LPG से पूरा करता है। ऐसे में आपूर्ति प्रभावित होने से कई शहरों में गैस सिलेंडर की मांग बढ़ गई है। दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लगने की खबरें सामने आई हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में प्राथमिकता दी जा रही है और फिलहाल पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने बताया कि करीब 70 से 80 प्रतिशत उद्योगों को भी गैस की आपूर्ति जारी है और आयात के स्रोतों को अन्य देशों की ओर मोड़ा जा रहा है। सरकार ने यह भी कहा कि ईंधन संकट को लेकर फैल रही कई खबरें अफवाह हैं और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
संकट से निपटने के लिए उठाए गए कदम (LPG distribution India)
सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें शामिल हैं
- रिफाइनरियों में LPG उत्पादन बढ़ाना
- गैस बुकिंग और सप्लाई सिस्टम को मजबूत करना
- जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
- ‘प्राकृतिक गैस आपूर्ति विनियमन आदेश 2026’ लागू करना
LPG Cylinder New Rule 2026: इसके अलावा एलएनजी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए अल्जीरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से आयात बढ़ाने की कोशिशें भी जारी हैं। स्थिति पर नजर रखने के लिए सरकार ने तीन सदस्यीय मॉनिटरिंग पैनल भी गठित किया है।
यह भी पढ़ें
- Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए आज धन हानि! इस वजह से बनेंगे बिगड़े काम, समझदारी से लें फैसले, पढ़ें रविवार का राशिफल
- ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा ऐलान! चीन-ब्रिटेन समेत कई देशों से की बड़ी अपील, बोले- इस जगह को सुरक्षित करने भेजो जहाज
- सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, गाड़ियों पर भी लगी रोक, तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री का बड़ा फैसला

Facebook


