नासिक (महाराष्ट्र), 27 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को कोविड-19 के 29 नए मामले आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,75,690 हो गई है जबकि एक मरीज की मौत से जिले में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 8,894 तक पहुंच गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 66 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद जिले में अबतक 4,66,475 मरीज महामारी को मात दे चुके हैं। अधिकारी के अनुसार जिले में इस समय 321 मरीज उपचाराधीन हैं।
भाषा धीरज नरेश
नरेश