महाराष्ट्र: ‘‘डिजिटल अरेस्ट’’ कर एक व्यक्ति से 23 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र: ‘‘डिजिटल अरेस्ट’’ कर एक व्यक्ति से 23 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 04:42 PM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 04:42 PM IST

बीड, तीन अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में एक व्यक्ति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर उससे 23.42 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी

एक अधिकारी ने बताया कि हाल ही में आरोपी प्रसन्न अजय कसाट (31), उसकी पत्नी स्वाति (26) और उनके सहयोगी संकेत दीपक बेलदार (22) को जलगांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस अधिकारी बनकर पीड़ित सूर्यकांत मुंडे (परली वैजनाथ निवासी) को ‘‘डिजिटल अरेस्ट’’ कर पैसे वसूले।

जांच में पता चला कि इन जालसाजों ने पीड़ित से 23.42 लाख रुपये ठग लिए और उस रकम को अपने बैंक खातों में भेज दिया।

पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों का पता लगाया, उनसे तीन लाख रुपये नकद जब्त किए और उनके बैंक खाते से लेनदेन पर रोक लगा दी।

अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए जांच जारी है।

भाषा

राखी अविनाश

अविनाश