ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति मुर्मू को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी

Ads

ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति मुर्मू को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी

  •  
  • Publish Date - June 20, 2025 / 09:57 AM IST,
    Updated On - June 20, 2025 / 09:57 AM IST

कोलकाता, 20 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें लंबी आयु, अच्छा स्वास्थ्य और अपार खुशियां प्राप्त हों और वह गरिमा तथा समर्पण के साथ देश की सेवा करती रहें।’’

भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति मुर्मू ने 2022 में पदभार संभाला था। वह शुक्रवार को 67 वर्ष की हो गईं।

भाषा सिम्मी वैभव

वैभव