ओडिशा में नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

Ads

ओडिशा में नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 29, 2025 / 11:20 AM IST,
    Updated On - July 29, 2025 / 11:20 AM IST

कोरापुट (ओडिशा), 29 जुलाई (भाषा) ओडिशा के कोरापुट जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे बलात्कार करने के आरोप में 21 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोरापुट टाउन पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्यानंद पात्रा ने बताया कि नाबालिग के परिवार ने लड़की के लापता होने को लेकर रविवार को शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद जांच शुरू की गई।

पात्रा ने बताया कि आरोपी ने ‘लिफ्ट’ देने के बहाने 17 साल की लड़की का अपहरण किया और कार में उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की को ढूंढ़ लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को बाद में अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा