शराब के नशे में पति ने पत्नी की हत्या की, हिरासत में

Ads

शराब के नशे में पति ने पत्नी की हत्या की, हिरासत में

  •  
  • Publish Date - September 9, 2023 / 01:11 AM IST,
    Updated On - September 9, 2023 / 01:11 AM IST

जयपुर, आठ सितंबर (भाषा) राजस्थान के भीलवाडा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में शराब के नशे में विवाद के बाद एक व्यक्ति ने पीट-पीट कर कथित रूप से पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान ममता कंजर (33) के तौर पर की गयी है ।

उन्होंने बताया कि आरोपी पति प्रभु लाल कंजर (35) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है ।

भाषा कुंज

रंजन

रंजन