नोएडा में किसान को गोली मारने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Ads

नोएडा में किसान को गोली मारने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 01:29 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 01:29 PM IST

नोएडा, सात अप्रैल (भाषा) नोएडा में पुरानी रंजिश के चलते एक किसान पर गोली चलाने के मामले में फरार व्यक्ति को मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं।

पुलिस उपायुक्त जोन (तृतीय) डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के अट्टा फतेहपुर गांव में रहने वाले कासिम (48) वर्ष और उनके भाई पर सोमवार शाम को चार लोगों ने खेत में काम करते समय ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कासिम के जबड़े में गोली लगी, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सिंह ने बताया कि पुलिस शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी और मंगलवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी खजूर वाले बाबा अंडरपास के निकट सर्विस रोड पर खड़े हैं और कहीं भागने की फिराक में है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी, इस दौरान कुछ देर बाद एक बदमाश आता हुआ दिखाई दिया।

सिंह ने बताया कि जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा और जब पुलिस ने उसे घेर लिया तो उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।

उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।

सिंह ने बताया कि पुलिस की गोली कायदे आजम (23) के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा सं संतोष जोहेब

जोहेब