Israeli Consulate Shooting Incident Video || Image- HP_ClipStorm file
इस्तांबुल: तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां इजरायली वाणिज्य दूतावास के पास गोलीबारी की घटना हुई है। इस ताजा फायरिंग में दो हमलावर मारे गए जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। (Israeli Consulate Shooting Incident Video) इस घटना में दो तुर्की पुलिस अधिकारी भी घायल हुए। हमले में मारे गए हमलावरों की सही संख्या को लेकर अलग-अलग रिपोर्टें सामने आ रही हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, दूतावास वाली इमारत के आसपास गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं। दूतावास इमारत के अंदर एक या दो मंजिलों में स्थित है।
🚨Three people have been killed in a shooting incident near the Israeli Consulate in Istanbul, Türkiye. Two police officers injured.
Dramatic shooting captured on video. Israeli Foreign Ministry is monitoring the situation. pic.twitter.com/5u63JUbPHC
— The Caspian Post (@thecaspianpost) April 7, 2026
घटनास्थल से सामने आए कई वीडियो सोशल मीडिया अपर तेजी से वायरल हो रहे है। वीडियो में गोलीबारी जैसी आवाजें सुनाई दे रही हैं जबकि बैकग्राउंड में लोगों के चीखने की आवाजें आ रही हैं। तुर्की के हबर्तुर्क ब्रॉडकास्टर के अनुसार, हमलावर लंबी नली वाली बंदूकों से लैस थे। पुलिस अभी तक हमलावरों की पहचान या हमले के पीछे उनके मकसद का पता नहीं लगा पाई है।
इस्तांबुल में इज़राइली कॉन्सुलेट के पास जब एक हमलावर को पुलिस के एक अधिकारी ने ज़मीन पर लेट कर कार के नीचे से पैरों में गोली मारी https://t.co/tWSjnhcQRN pic.twitter.com/tVtF5Hkddi
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) April 7, 2026
तुर्की के एक मंत्री अकिन गुरलेक ने कहा कि इस्तांबुल के बेसिकटास जिले में इजरायली वाणिज्य दूतावास के पास गोलीबारी की आवाजें आने की सूचना मिलने पर इस्तांबुल के मुख्य लोक अभियोजक कार्यालय ने जांच शुरू कर दी है। इस जाँच के लिए एक उप मुख्य लोक अभियोजक और दो लोक अभियोजकों को नियुक्त किया गया है। (Israeli Consulate Shooting Incident Video) जांचकर्ता घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और जांच शुरू कर दी गई हैं। वही इस्तांबुल के गवर्नर ने बताया कि हमलावर राइफल और बंदूकों से लैस थे। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल कोई भी इजरायली राजनयिक तुर्की क्षेत्र में मौजूद नहीं है।
ठाणे में एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, पत्नी और ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
एसडीएचआई को चार ‘डुअल-फ्यूल’ अमोनिया मालवाहक जहाज बनाने का मिला ठेका
ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की ट्रंप की चेतावनी पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चिंता जताई
वेनेजुएला के राष्टूपति पद का चुनाव लड़ सकता हूं : ट्रंप ने मजाक में कहा
ठाणे में निर्माणाधीन स्थल पर सात वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में मजदूर गिरफ्तार