Iran America War Update. Image Source- IBC24
तेहरान। Iran America War Update: मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव गहराता नजर आ रहा है। ईरान की सेना की प्रमुख शाखा Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को कड़ी चेतावनी जारी की है। IRGC की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अब तक क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए संयम बरता गया, लेकिन अब वह दौर समाप्त हो चुका है। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि हालात नहीं बदले, तो अमेरिका और उसके साझेदार देशों के इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा सकता है।
Iran America War Update: ईरान ने यह भी कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी आने वाले समय में इस क्षेत्र के तेल और गैस संसाधनों से दूर रहेंगे। साथ ही पड़ोसी देशों को चेताते हुए कहा गया है कि उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि अब तक ईरान ने अच्छे पड़ोसी होने के नाते काफी संयम दिखाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि IRGC का यह बयान क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का संकेत है, जिससे खाड़ी देशों सहित पूरे मध्य पूर्व में अस्थिरता बढ़ सकती है। फिलहाल अमेरिका या उसके सहयोगी देशों की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस चेतावनी के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।