सेवानिवृत्त बैंककर्मी से 10 लाख की साइबर ठगी के मामले में बंगाल के एक आरोपी गिरफ्तार

सेवानिवृत्त बैंककर्मी से 10 लाख की साइबर ठगी के मामले में बंगाल के एक आरोपी गिरफ्तार

सेवानिवृत्त बैंककर्मी से 10 लाख की साइबर ठगी के मामले में बंगाल के एक आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: April 7, 2026 / 09:00 pm IST
Published Date: April 7, 2026 9:00 pm IST

देहरादून, सात अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड एसटीएफ ने एक सेवानिवृत्त बैंककर्मी से पेंशन अपडेट कराने के नाम पर 10 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के आरोप में पश्चिम बंगाल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने यहां बताया कि आरोपी जीतेन प्रजापति (31) को उत्तरी 24 परगना जिले के बारानगर से गिरफ्तार करने के बाद उत्तराखंड लाया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि देहरादून निवासी पीड़ित ने 2023 में पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि साइबर अपराधियों ने उन्हें वीडियो कॉल कर स्वयं को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का अधिकारी बताते हुए उनसे पेंशन अपडेट कराने के नाम पर अलग—अलग बैंक खातों में कुल 10 लाख रु जमा करवा लिए ।

सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर देहरादून साइबर पुलिस थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 420, 120 बी एवं सूचना प्रोद्यौगिकी अधिनियम की धारा 66 डी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गयी ।

उन्होंने बताया कि विवेचना के दौरान सामने आया कि प्रजापति ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित से पेंशन अपडेट करने हेतु ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) का विवरण मांगा तथा एसबीआई के योनो खाते में लॉग इन करने को कहा ।

इस दौरान, धोखाधड़ी से पीड़ित के खाते से दो बार में 10 लाख रु विभिन्न बैंक खातो में अंतरित कर दिए गए और इनमें से पांच लाख रु प्रजापति के खाते में जमा हुए।

भाषा दीप्ति

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में