आपसी रंजिश के चलते युवक के मारपीट, उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत

Ads

आपसी रंजिश के चलते युवक के मारपीट, उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - April 3, 2023 / 07:55 PM IST,
    Updated On - April 3, 2023 / 07:55 PM IST

जयपुर, तीन अप्रैल (भाषा) राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते 10 लोगों के साथ मारपीट में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल में सोमवार की सुबह मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने पोस्टमार्टम के लिये पंचनामे पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया है।

थानाधिकारी हेमंत चौहान ने बताया कि पांतली गांव निवासी विक्रम सिंह (40) के साथ रविवार की रात को गांव के 10 लोगों ने आपसी रंजिश के चलते मारपीट की थी। चौहान ने बताया कि घायल अवस्था में सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत 10 लोगों को नामजद किया गया है और इस संबंध में कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं और उन्होंने पोस्टमार्टम के लिये पंचनामे पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया है।

भाषा कुंज पृथ्वी रंजन

रंजन