राजस्‍थान में व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दो बेटियों की हत्या की

Ads

राजस्‍थान में व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दो बेटियों की हत्या की

  •  
  • Publish Date - April 4, 2023 / 03:46 PM IST,
    Updated On - April 4, 2023 / 03:46 PM IST

जयपुर, चार अप्रैल (भाषा) राजस्‍थान में एक व्यक्ति ने अपनी दो युवा बेटियों की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इस हमले में उसकी पत्नी और नातिन घायल हो गयी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

नागौर के पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि मनाराम (57) ने अपनी दो बेटियों मीरा (26) और रेखा (20) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी, और पत्नी तथा नाती को घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पुत्र की ओर से इस संबंध में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मकराना के वृत्ताधिकारी रविराज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी मनाराम की मानसिक स्थिति खराब होने के कारण संभवतया यह कदम उठाया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों बेटियों के शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी रंजन

रंजन