महाराष्ट्र में कई मामलों में वांछित व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र में कई मामलों में वांछित व्यक्ति गिरफ्तार
बीड, 24 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले की पुलिस ने एक फरार ‘हिस्ट्रीशीटर’ को पुणे से गिरफ्तार किया है, जो कई गंभीर अपराधों में वांछित था और उस पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान सनी उर्फ ज्ञानेश्वर शामराव आठवले (28) के रूप में हुई है, जो बीड शहर के मालीवेस इलाके का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, वह पिछले एक साल से फरार था।
उसने बताया कि आठवाले के खिलाफ बीड के शिवाजीनगर, पेठबीड और काइज पुलिस थानों में कुल सात मामले दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर और पुलिस को गुमराह कर गिरफ्तारी से बचता रहा।
हालांकि, उसने कहा कि तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस को उसके पुणे में मौजूद होने की सूचना मिली।
पुलिस ने कहा कि सूचना के आधार पर एक टीम ने जाल बिछाकर आठवले को गिरफ्तार कर लिया। उसने कहा कि अपराध शाखा आठवले को आगे की कार्रवाई के लिए बीड ले आ रही है।
भाषा
राखी पारुल
पारुल

Facebook


