मणिपुर: कांग्रेस नेता ने विधायक दल के उपनेता पद से इस्तीफा दिया

Ads

मणिपुर: कांग्रेस नेता ने विधायक दल के उपनेता पद से इस्तीफा दिया

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 07:17 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 07:17 PM IST

इंफाल, नौ मार्च (भाषा) मणिपुर कांग्रेस विधायक के. रणजीत सिंह ने सोमवार को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में सिंह ने कहा, ‘पार्टी की सेवा करना और इसके सिद्धांतों और जिम्मेदारियों को निभाना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। मुझ पर भरोसा जताने और मुझे यह अवसर देने के लिए मैं तहे दिल से आभारी हूं। आपसे निवेदन है कि कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार करें।’

सुगनू के विधायक सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पांच फरवरी को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का उपनेता नियुक्त किया गया था।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश