राजस्थान के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान बढ़ने से राहत

राजस्थान के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान बढ़ने से राहत

राजस्थान के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान बढ़ने से राहत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: December 24, 2021 12:35 pm IST

जयपुर, 24 दिसंबर (भाषा) राजस्थान के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बीच बीते बृहस्पतिवार की रात करौली 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले सप्ताह राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान अलवर में 7.8 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 8.6 डिग्री, चुरू तथा अंता में 9.0 डिग्री, संगरिया में 9.1 डिग्री, गंगानगर में 9.2 डिग्री, पिलानी में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री से 29.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर से सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 26, 27, 28 दिसंबर के दौरान राज्य के बीकानेर, जयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में