पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा

Ads

पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा

  •  
  • Publish Date - February 11, 2023 / 12:19 PM IST,
    Updated On - February 11, 2023 / 12:19 PM IST

चंडीगढ़, 11 फरवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य स्तरों से ऊपर रहा।

चंडीगढ़ में मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के लुधियाना में तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटियाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पठानकोट में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8, 8.5, और 12 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब व हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 14 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

करनाल, नारनौल, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.6, 14.5, 12.6 और 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

भाषा जोहेब अमित

अमित

अमित