मिजोरम : जेडपीएम ने राज्यसभा सीट के लिए पार्टी प्रवक्ता लालतलुआंगकिमा को उम्मीदवार घोषित किया

Ads

मिजोरम : जेडपीएम ने राज्यसभा सीट के लिए पार्टी प्रवक्ता लालतलुआंगकिमा को उम्मीदवार घोषित किया

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 01:25 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 01:25 PM IST

आइजोल, तीन जून (भाषा) मिजोरम की सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने बुधवार को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रवक्ता के. लालतलुआंगकिमा को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

जेडपीएम के उपाध्यक्ष सी. लालनुन्नेमा ने यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 18 जून को होने वाले राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट के चुनाव के लिए के. लालतलुआंगकिमा को पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया।

विपक्षी दलों ने अभी तक इस चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा में एक विधायक वाली कांग्रेस के चुनाव में उम्मीदवार उतारने की संभावना नहीं है। पार्टी के प्रवक्ता ललरेमरुआता रेंथलेई ने ‘पीटीआई-भाषा’ को यह जानकारी दी।

वर्तमान विधानसभा में जेडपीएम के 27 विधायक हैं, जबकि मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के 10 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायक हैं।

एमएनएफ के कोषाध्यक्ष लालरुअत्किमा ने कहा कि उनकी पार्टी भी जल्द ही अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा