नोएडा (उप्र), तीन जून (भाषा) नोएडा के सेक्टर 58 थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि यहां देवेंद्र सिंह (61) ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था जिसके बाद उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
थाना प्रभारी ने कहा कि अस्पताल में उपचार के दौरान बीती रात को देवेंद्र सिंह की मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया है।
थाना प्रभारी के अनुसार देवेंद्र सिंह मूल रूप से मेरठ जनपद के रहने वाले थे।
उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद मेरठ पुलिस द्वारा की जाएगी।
बताया जाता है कि देवेंद्र सिंह मानसिक तनाव में थे।
भाषा सं
मनीषा राजकुमार
राजकुमार