दिल्ली में शनिवार को मध्यम बारिश होने का अनुमान

Ads

दिल्ली में शनिवार को मध्यम बारिश होने का अनुमान

  •  
  • Publish Date - August 23, 2025 / 11:58 AM IST,
    Updated On - August 23, 2025 / 11:58 AM IST

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.8 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की तरफ से यह जानकारी दी गयी।

आईएमडी ने शनिवार और रविवार को सामान्यतः बादल छाए रहने तथा मध्यम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है, तथा अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 98 अंक दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा प्रशांत जोहेब

जोहेब

जोहेब