अब मोदी सरकार ने जो कहा सो किया, अंतरिम बजट में टैक्स पर बदलाव नहीं, जारी रहेगी छूट

अब मोदी सरकार ने जो कहा सो किया, अंतरिम बजट में टैक्स पर बदलाव नहीं, जारी रहेगी छूट

अब मोदी सरकार ने जो कहा सो किया, अंतरिम बजट में टैक्स पर बदलाव नहीं, जारी रहेगी छूट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: June 5, 2019 11:12 am IST

नई दिल्ली: मोदी सरकार का दूसरा और 17वीं लोकसभा का कार्यकाल शुरू हो चुका है। वही, 17वीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से शुरू हो रहा है। इसी सत्र में 5 जुलाई को मोदी सरकार बजट पेश करेगी। बट को लेकर वित्त मंत्रालय ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को अंतरिम बजट में दीं गईं टैक्स छूट और अन्य सहायताओं को चालू वित्त वर्ष के लिए पूर्ण बजट में भी जारी रखने का ऐलान किया है।

Read More: World Cup 2019 : जब भारत के टॉस जीतने की हो गई घोषणा, कोहली ने सुधारी गलती

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने फरवरी माह में ही अपना अंतरिम बजट पेश किया था। अब नई सरकार के मंत्रियों ने अपना पद संभाल लिया है। नई सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 5 जुलाई को बजट पेश करेंगी। सीतारमण की बजट टीम में वित्त (राज्य) मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम शामिल हैं। आधिकारिक टीम की अगुवाई वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग, खर्च सचिव गिरीश चंद्र मुर्मु, राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय, दीपम सचिव अतनु चक्रवर्ती और वित्तीय मामलों के सचिव राजीव कुमार करेंगे।

Read More: NEET 2019 के नतीजे घोषित, नलिन खंडेलवाल ने ऑल इंडिया में किया टॉप.. ऐसे देखें रिजल्ट

मंत्रालय ने एक परिपत्र जारी करते हुए कहा है कि अंतरिम बजट 2019-20 में किए गए आवंटनों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। वहीं, इस बजट में उन आवश्यक मदों के लिए अतिरिक्त आबंटन दिया जाएगा, जिन मदों के लिए अंतरिम बजट में अबंटन नहीं दिया गया था।

<iframe width=”1019″ height=”573″ src=”https://www.youtube.com/embed/5XF8oTRgu5Y” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"