मोदी-जिनपिंग की हुई मुलाकात, मोदी बोले- दोनों देशों के विकास में नदियों की अहम भूमिका
मोदी-जिनपिंग की हुई मुलाकात, मोदी बोले- दोनों देशों के विकास में नदियों की अहम भूमिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के दो दिन दौरे पर वुहान सिटी पहुंचे। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे।
Culture of both India and China is based along the river banks, if we talk about Mohenjo Daro and Harappa civilizations in India, all the development happened along river banks: PM Modi to President Xi Jinping in Wuhan #China pic.twitter.com/2RNr1IyAUu
— ANI (@ANI) April 27, 2018
पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच मीटिंग के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने दोनों देशों की तारीफ करते हुए मीटिंग की शुरुआत की। मोदी ने अपनी बात शुरू करते हुए कहा कि भारत-चीन की संस्कृति में नदियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। दोनों देशों के विकास में नदियों का अहम योगदान रहा है। मोदी ने भारत के मोहनजो दारो और हड़प्पा संस्कृति का उदाहरण देते हुए बताया कि, ये दोनों महान सभ्यताओं के विकास में नदियों का महत्वपूर्ण योगदान है।
Visuals of Prime Minister Narendra Modi and Chinese President Xi Jinping’s one on one meeting in #China‘s Wuhan. pic.twitter.com/j0VFwc6yQz
— ANI (@ANI) April 27, 2018
दोनों देशों के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर उपजे तनाव के लिए ये मीटिंग राहत देने वाली हो मानी जा रही है। वुहान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दोनों देश के मुद्दों पर चर्चा हुई।
#WATCH: Prime Minister Narendra Modi meets Chinese President Xi Jinping at Hubei Provincial Museum. pic.twitter.com/RZNaFMGs6C
— ANI (@ANI) April 27, 2018
इस अनौपचारिक वार्ता की खास बात यह है कि इस दौरान किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया जाएगा। इससे पहले चीन पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया।
#WATCH: Prime Minister Narendra Modi and Chinese President Xi Jinping witness a cultural programme at Hubei Provincial Museum. #Wuhan pic.twitter.com/nLIy9P8mjV
— ANI (@ANI) April 27, 2018
Prime Minister Narendra Modi and Chinese President Xi Jinping witness a cultural programme at Hubei Provincial Museum. #Wuhan pic.twitter.com/X85JaFmxp1
— ANI (@ANI) April 27, 2018
हुबेई के म्यूजियम में पीएम मोदी के स्वागत में रंगारंग प्रस्तुति दी गई।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


