Mohammad Deepak Meets Rahul Gandhi. Image Source- Rahul Gandhi X Handle
नई दिल्लीः Mohammad Deepak Meets Rahul Gandhi उत्तराखंड के कोटद्वार में हुए बाबा दुकान विवाद को लेकर चर्चाओं में आए ‘मोहम्मद दीपक’ ने सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ‘मोहम्मद दीपक’ ने कहा कि राहुल गांधी जी ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। उन्होंने मेरे परिवार से बात की और मुझे समझाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं, आपने कोई गलत काम नहीं किया है। राहुल जी ने ये भी कहा कि वे कोटद्वार आकर मुझसे मिलेंगे और मेरे जिम की मेंबरशिप लेंगे।
Mohammad Deepak Meets Rahul Gandhi दीपक ने बताया कि राहुल गांधी ने उन्हें आश्वस्त किया और कहा कि उन्हें किसी बात की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने मेरे काम की तारीफ की, अगर राहुल मेरे जिम में आकर कसरत करें तो मुझे बहुत खुशी होगी। दीपक ने यह भी कहा कि उसे पहले मिल रही धमकियां अब नहीं मिल रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने उनके लिए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मिलने की व्यवस्था भी की थी।
राहुल गांधी जी ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था।
उन्होंने मेरे परिवार से बात की और मुझे समझाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं, आपने कोई गलत काम नहीं किया है।
राहुल जी ने ये भी कहा कि वे कोटद्वार आकर मुझसे मिलेंगे और मेरे जिम की मेंबरशिप लेंगे।
: नेता विपक्ष @RahulGandhi जी से मिलने… pic.twitter.com/9GheWSOyPB
— Congress (@INCIndia) February 23, 2026
मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर कुछ तस्वीरें भी पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंनें लिखा कि हर इंसान, एक समान यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान। उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात- एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए।
बता दें कि बीते 26 जनवरी को कोटद्वार में एक मुस्लिम समाज के बुजुर्ग की दुकान का नाम बाबा होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और नाम बदलने की मांग की। इसी दौरान जब विवाद चल रहा था तो जिम ट्रेनर दीपक कुमार ने स्वयं को मोहम्मद दीपक बताकर बुजुर्ग दुकानदार का साथ दिया और उनके समर्थन में सामने आए। जिसके बाद दीपक को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए और कोटद्वार में जमकर बवाल हुआ। दीपक की सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ चर्चा हुई। उन्हें सोशल मीडिया में हीरो तक बताया जाने लगा। हर कोई दीपक से मिलने कोटद्वार तक पहुंचने लगे। दीपक के वीडियो भी जमकर वायरल हुए। कई संगठनों ने दीपक को सम्मानित करने की घोषणा की है। झारखंड सरकार ने दो लाख रुपए देने की घोषणा की। राहुल गांधी ने उस समय भी मोहम्मद दीपक की जमकर तारीफ की थी।