पांच लाख का इनामी नक्सली अजीम अंसारी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Ads

पांच लाख का इनामी नक्सली अजीम अंसारी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

  •  
  • Publish Date - June 3, 2023 / 12:15 AM IST,
    Updated On - June 3, 2023 / 06:36 AM IST

गुमला, दो जून (भाषा) नक्सलियों के विरुद्ध गुमला पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान को 48 घंटों के भीतर शुक्रवार को एक और बड़ी सफलता मिली जब उसने चैनपुर थाना क्षेत्र के टोंगो गांव के जंगलों में पांच लाख के इनामी नक्सली लजीम अंसारी को एक मुठभेड़ में मार गिराया।

गुमला के पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने कहा कि भाकपा (माओवादी) का स्वयंभू एरिया कमांडर लाजिम अंसारी 25 से अधिक मामलों में वांछित था।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ शुक्रवार रात करीब आठ बजे चैनपुर थाना क्षेत्र के एक जंगल में उस समय हुई जब सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे थे।

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद आंज व मारवा गांव के बीच जंगल में राजेश उरांव नामक तीन लाख के इनामी नक्सली को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

भाषा, संवाद, इन्दु

संतोष

संतोष